Benefits of Mahakumbh Snan on Makar Sankranti 2025 for your zodiac sign

Written by AstroManch  »  Updated on: January 10th, 2025


कहीं सूर्य को अर्घ्य और नमस्कार, कहीं आसमान में पतंगों की जंग, तो कहीं तिल गुड़ का दान। मकर संक्रांति का त्यौहार भारत के विभिन्न राज्यों और प्रांतों में अलग-अलग तरह से मनाया जाता है। चाहे जैसे भी हो, भारत की संस्कृति और प्रथाओं में मकर संक्रांति का बहुत महत्व है। मकर संक्रांति का पर्व सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर मनाते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल मकर संक्रांति 2025 14 जनवरी को माघ मास कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि पर मंगलवार के दिन मनाई जाएगी। इस बार की मकर संक्रांति महाकुंभ 2025 के शुभ अवसर पर आने से दोनों पर्वों की महत्ता बढ़ गयी है। मकर संक्रांति पर महाकुंभ 2025 प्रयागराज में शाही स्नान करके सूर्य को अर्घ्य देने, पूजा अर्चन, और दान पुण्य करने से अक्षय पुण्य फल प्राप्त हो सकता है।
सूर्य का मकर में गोचर करना उत्तरायण अर्थात 'सूर्य की उत्तर की और यात्रा' का भी प्रतिक है। सूर्य का यह उत्तर प्रयाण सर्दियों के अंत और लंबे दिनों की शुरुआत का प्रतिक है। यह समय है सकारात्मकता, सौभाग्य और नई शुरुआत का। ज्योतिषीय दृष्टि से, इस स्थानांतर का ग्रहों, नक्षत्रों, और राशियों पर भी भारी प्रभाव पड़ता है। आइये देखते हैं की मकर संक्रांति 2025 में सभी राशियों का राशि फल:
1.मेष (Mesh)
मकर संक्रांति 2025 आपके लिए बहुत शुभदायी रहेगी। आपका कोई बड़ा काम शुभ हो सकता है और आपको अपने कार्यों में सफलता मिलेगी। सूर्य का पथ परिवर्तन आपके करियर और व्यावसायिक जीवन को नयी दिशा दे सकता है। महाकुंभ 2025 में शाही स्नान करने, सूर्य को अर्घ्य देने और अनुष्ठान से उत्पन्न ऊर्जा के प्रभाव से आपको व्यावसायिक और व्यक्तिगत सफलता प्राप्त हो सकती है।
2.वृषभ (Vrishabh)
वृषभ राशि वालों के लिए यह अवधि आपके उच्च शिक्षा और आध्यात्मिकता के घर को रोशन करती है। आपको उद्योग में असफलता मिलने की संभावना है। किन्तु आप महाकुंभ के पवित्र वातावरण में शाही स्नान करके अपने आध्यात्मिक और मानसिक विकास की ओर अग्रेसर हो सकते हैं।
3.मिथुन (Mithun)
मिथुन राशि वालों के लिए संक्रांत का समय वाद-विवाद का समय होगा। आपकी किसी से क्लेश होने की भी संभावना है जिससे आपको चिंताएं सताएँगी। किन्तु हिम्मत ना हारें। मकर संक्रांति 2025 अलौकिक बदलाव लाती है इसलिए यह दिन परिवर्तन और नयी शुरुआत का दिन है। महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करके आप अपने पिछले बोझ से छूटकर जीवन में आगे बढ़ सकते है। इस स्नान से आध्यात्मिक और मानसिक विकास होता है और महाकुंभ की ऊर्जा से आंतरिक उपचार में मदद मिलती है।
4.कर्क (Kark)
कर्क राशि वालों के लिए संक्रांति सामान्य रहेगी। आपके लिए यह समय रिश्ते और साझेदारियों को संभालने का है। आपको किसी की बात से दुःख हो सकता है इसलिए अपने सगे-सम्बन्धियों और मित्रों के साथ संबंधों को मज़बूत करें। महाकुंभ का पवित्र वातावरण और शुद्ध जल आपके जीवन और संबंधों में सद्भाव और समझ ला सकता है। इस पावन तिथि पर आपको क्या दान-पुण्य करना चाहिए और किन पाठ-पूजा और अनुष्ठानों से आपको फायदा हो सकता है ये जानने के लिए आज ही हमारे ज्योतिषाचार्यों से फ्री कॉल करें, वो भी निःशुल्क (Free Call with Astrologer)।
5.सिंह (Simha)
सिंह राशि वाले लोग इस मकर संक्रांति पर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में वृद्धि देख सकते हैं। जो सिंह राशि वाले लोग मेघ या पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र में जन्मे हैं उन्हें अपने कार्यों में विजय प्राप्त होगी और उनके रोगों का नाश होगा। महाकुंभ 2025 में शाही स्नान, दान, और अनुष्ठान करने से आपके मन और शरीर को नवजीवन मिल सकता है।
6.कन्या (Kanya)
कन्या राशि वालों को शारीरिक स्वास्थ पर ध्यान देने की ज़रूरत रहेगी। आपके काम सफल होने में परेशानी हो सकती है। किन्तु रचनात्मकता में वृद्धि हो सकती है। महाकुंभ के जीवंत अलौकिक माहौल में आपको आत्म-अभिव्यक्ति में सरलता होगी और रचनात्मक कार्यों को करने के लिए प्रेरणा मिलेगी।
7.तुला (Tula)
तुला राशि के लिए घर परिवार में स्थिरता रखने का समय होगा। आपके कार्यों में बाधा आ सकती है और घर में तनाव बढ़ सकता है। महाकुंभ 2025 शाही स्नान और अनुष्ठानों से आपके जीवन में भावनात्मक स्थिरता और घर में शांति आ सकती है।
8.वृश्चिक (Vrishchik)
वृश्चिक राशि के लिए मकर संक्रांति 2025 शुभ संकेत लाने वाली है। धन एवं ज्ञान के संचय के लिए यह उत्तम काल रहेगा। महाकुंभ 2025 में शाही स्नान और कुम्भ की शुभ ऊर्जाओं में आपको ज्ञान प्राप्त करने या धन वृद्धि की प्रार्थना करने से लाभ हो सकता है।
9.धनु (Dhanu)
धनु राशि वालों को सावधान रहने का समय है। आपको व्यावसायिक एवं अंगत जीवन में नुकसान एवं निराशा का सामना करना पड़ सकता है। धन और सुख का नाश होने और संबंधों में कठिनाइयां आने की सम्भावना है। महाकुम्भ की पावन भूमि पर दान और पूजा अर्चन से आपके कष्ट दूर हो सकते हैं।
10.मकर (Makar)
मकर राशि वालों को आर्थिक और पारिवारिक मामलों में लाभ हो सकता है। धन संचय व्यावसायिक और नौकरीपेशा जातक दोनों के लिए लाभदायी होगा। महाकुम्भ में शाही स्नान और दान पुण्य करने से धन की वृद्धि और आध्यात्मिक विकास संभव है।
11.कुंभ (Kumbh)
कुंभ राशि वालों के लिए मकर संक्रांति 2025 पर धन संभालना ज़रूरी रहेगा। आपको आर्थिक नुकसान होने की सम्भावना है। यात्रा करने वाले सावधान रहे, यात्रा में कष्ट होने की सम्भावना है। महाकुम्भ में स्नान करने से और उसकी परिवर्तनकारी ऊर्जा से इन कष्टों का निवारण हो सकता है।
12.मीन (Meen)
मीन राशि वालों के लिए मकर संक्रांति 2025 बहुत शुभ रहेगी। आपको धन और ज्ञान संचय में लाभ हो सकता है। व्यवसायिकी और नौकरीपेशा जातक आर्थिक लाभ पा सकते हैं। वहीँ ज्ञान याचक जैसे की छात्र भी इस दिन ज्ञान वृद्धि की सफल शुरुआत कर सकते है। मकर संक्रांति पर महाकुंभ में स्नान करने से मीन राशि वालों को आर्थिक स्थिरता प्राप्त हो सकती है। इस स्नान से आत्मा की शुद्धि होगी और पापों से मुक्ति मिलेगी जिससे मोक्ष के द्वार खुल जायेंगे। शाही स्नान के बाद दान-पुण्य करने से शुभ योग बनेंगे और पूजा अनुष्ठान करने से ग्रहों को अनुकूल बनाना संभव हो सकता है।
उपसंहार
मकर संक्रांति का त्यौहार आध्यात्मिक ऊर्जा और विकास को बढ़ावा देता है। इसका ज्योतिषीय महत्व भी विशेष है। सूर्य के मकर राशि में गोचर करने से सकारात्मकता, सफलता और ज्ञानोदय की संभावनाएं बनती हैं। इस दिन महाकुंभ 2025 में शाही स्नान करने से इन आशीर्वादों में वृद्धि होती है और पिछले कर्मों को शुद्ध करने, ग्रहों के शुभ योग बढ़ाने, और दैवीय कृपा प्राप्त करने का अवसर मिलता है।
इस पवित्र दिन पर प्रत्येक राशि को अद्वितीय लाभ का अनुभव होता है। यह पावन तिथि नयी शुरुआतों और संपूर्ण विकास की व्यक्तिगत यात्रा का प्रतिक है। मकर संक्रांति 2025 सभी के लिए आध्यात्मिक सद्भाव, समृद्धि और आंतरिक शांति का प्रवेश द्वार बन सकती है। इस पावन तिथि पर आपको क्या लाभ होगा ये विस्तार में जानने के लिए आज ही हमारे ज्योतिषियों से फ्री चैट करें (Free talk with Astrologer) और पाएँ विकास के व्यक्तिगत उपाय!
Source Link


Disclaimer: We do not promote, endorse, or advertise betting, gambling, casinos, or any related activities. Any engagement in such activities is at your own risk, and we hold no responsibility for any financial or personal losses incurred. Our platform is a publisher only and does not claim ownership of any content, links, or images unless explicitly stated. We do not create, verify, or guarantee the accuracy, legality, or originality of third-party content. Content may be contributed by guest authors or sponsored, and we assume no liability for its authenticity or any consequences arising from its use. If you believe any content or images infringe on your copyright, please contact us at support@indibloghub.com for immediate removal.

Sponsored Ad Partners
ad4 ad2 ad1 1win apk Daman Game Daman Game Daman Game 91 club Daman Game